राशन कार्ड: आपके अधिकारों का डिजिटल दस्तावेज

राशन कार्ड भारत में सार्वजनिक वितरण (PDS) की रीढ मानी जाति है। यह केवल एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सबसिडी और योजनाओं का मुख्य मार्गदर्शक भी है। खासकर आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों के लिए यह अनिवार्य दस्तावेज है।

राशन कार्ड के प्रकार

  • AAY (Antyodaya Anna Yojana): सबसे गरीब परिवार के लिए है।
  • BPL (Below Poverty Line: गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को इसका लाभ मिलता है।
  • APL (Above Poverty Line: गरीबी रेखा से ऊपर फिर भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले परिवार है।

राशन कार्ड के लाभ

  • कम कीमंत में गेहूं, चावल, चीनी, और एलपीजी कम दाम में मिलता है।
  • पहचान पत्र के रुप में उपयोग (आधार, पैन, पासपोर्ट)
  • अन्य सरकारी योजनाओं में पात्रता के लिए उपयोगी है जैसे कि उज्ज्वला, और आवस योजना।
  • स्कूल एडमिशन, बैंक खाता खोलने जैसे कार्यों में दस्तावेज के रूप में प्रयोग किया जाता है।

आधार- आधारित स्त्यापन – ABBA

2015-16 से राशन कार्ड धारकों के लिए Aadhaar-based Biometric Authentication लागू हुआ है। इसका उद्देश्य नकली कार्ड और “भूतिया” लाभार्थियों को हटाना है।

ई-केवाईसी: हर 5 साल में अनिवार्य

हाल ही में केंद्र सरकार ने “लक्षित PDS (नियंत्रण) संशोधन आदेश, 2025” में e-KYC को हर पॉंच साल में अनिवार्य कर दिया है।

इसके मुख्य पोइन्ट:

  • हर 5 वर्ष में e-KYC: राज्य सरकारें पात्रता पुरानी जांच करेंगी, गलत कार्ड हटाए जाएगें, नए पात्रों को जोडा जाएगा।
  • न्यूनतम उम्र 18 वर्ष की: कोई अलग राशन कार्ड तभी बनेगा जब व्यक्ति के 18 वर्ष पूरा कर लेता है।
  • 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे: आधार नंबर एकत्र करें, और 5 वर्ष के होने पर यानी अगले एक वर्ष में e-KYC करना होगा।
  • 6 महीनों तक राशन न लेने वाले कार्ड: अस्थायी रुप से निष्क्रिय किए जाएंगे; तीन माह के अंदर स्त्यापन और e-KYC अनिवार्य है।
  • डुप्लिकेट कार्ड: मिलने पर स्थगित किए गए कार्ड को ठोस दस्तावेज देकर तीन माह में पुन: सक्रिय किया जा सकता है।
  • FIFO पध्दति: नए कार्ड के लिए “पहले आओ, पहले पाओ” उपक्रम लागू, प्रतीक्षा सूची पर पारदर्शिता है।

e-KYC क्या है और इसे कैसे पूरा करें

यह एक डिजिटल पहचान स्त्यापन प्रक्रिया है, जो आधार मार्फत होती है:

प्रक्रिया:

1. ऑनलाइन:

  • राज्य PDS पोर्टल पर जाए, e-KYC विकल्प चुनें
  • राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
  • OTP या बायोमेट्रिक सेंसिंग (फिंगरप्रिंट/IRIS) पूरी करें
  • अग आपको एक कन्फर्मेशन रसीद प्राप्त होगी

2. ऑफलाइन (FPS / CSC / राशन डिपो):

  • आधार और राशन कार्ड साथ लेकर जाए
  • POS डिवाइस से बायोमेट्रिक सत्यापन करें
  • रसीद के साथ ई-केवाईसी पूरा करें

क्यों करना चाहिए e-KYC?

  • पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है
  • नकली और दोगुने कार्ड सिस्टम से हटते हैं
  • पात्र लोगों को ही सबसिडी मिलती है
  • प्रवासी नागरिकों को फायदा, वन नेशन राशन कार्ड स्कीम से जुडाव

राज्यवार राशन कार्ड आवेदन पोर्टल

  • उत्तर प्रदेश: fcs.up.gov.in
  • बिहार: epds.bihar.gov.in
  • राजस्थान: food.raa.nic.in
  • महाराष्ट्र: mahafood.gov.in
  • दिल्ली: nfs.delhi.gov.in
  • अन्य राज्यों की वेबसाइट्स भी उअपलब्ध हैं, जो राज्य PDS साइट पर सूचीबध्द हैं।

राशन कार्ड अपडेट की स्थिती कैसे चेक करें?

  • अपने राज्य की वेबसाइट पर जाए
  • राशन कार्ड स्थिति या Track Application पर क्लिअक करें
  • आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • कार्ड की स्थिती स्क्रीन पर दिख जाएगी

मोबाइल नंबर से राशन कार्ड लिंक कैसे करें?

  • राज्य पोर्टल पर ‘Mobile Seeding’ विकल्प चुनें
  • राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
  • OTP के माध्यम से सत्यापन करें

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है?

यह योजना भारत देश में प्रवासी मजदूरों और स्थानांतरित नागरिकों को किसी भी राज्य से राशन लेने की अनुमति देती है। यह आधार लिंक्ड राशन कार्ड के माध्यम से लागू होती है?

असली और नकली राशन कार्ड की पहचान

  • असली कार्ड में QR कोड, आधार लिंकिंग और सरकारी मोहर होती है।
  • नकली कार्ड आमतौर पर किसी और के नाम से बने होते हैं या एक ही व्यक्ति के दो कार्ड हो सकते है।
  • नकली कार्ड से बचने के लिए हर पांच साल में e-KYC अनिवार्य है।

सामान्य गलतियॉं और उनसे बचाव

  • गलत नाम या जन्मतिथि भरना: सभी डॉक्युमेंड्स चेक करें
  • मोवाइल नंबर लिंक न होना: OTP नहीं आएगा, अपडेट करें
  • आधार से लिंक न होना: कार्ड निष्क्रिय हो सकता है

चुनौतियॉं और सावधानियॉं

  • तकनीकी विफलता (नेटवर्क सर्वर डाउन) से अस्थायी समस्या हो सकती है
  • प्रवासी लोगों के लिए e-KYC करवाना कठिन हो सकता है
  • ऐसे मामलों में नजदीकी CSC केंद्र या FPS दुकान से संपर्क करें

अंतिम निष्कर्ष और सुझाव

  • e-KYC आजीवन अवश्य कराए, पॉंच वर्षो में प्रक्रिया दोहराए
  • अपनी पात्रता की स्थिती की जांच समय-समय पर करते रहें
  • राशन कार्ड को आधार और मोवाइल से लिंक करें
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड अपडेट और सक्रिय रखें

राशन कार्ड केवल सब्सिडी का माध्यम नहीं, यह पहचान, सरकारी योजनाओं में पहुंच और पारदर्शिता का प्रतिक है। e-KYC की नई अनिवार्यता इसे और मजबूत बनाती है। आप सभी से अनुरोध है कि नवीनतम नियमों को समझें और समय पर पूरी प्रक्रिया करें – ताकि आप और आपके परिवार सब सुविधाए निर्बाध रूप से प्राप्त कर सकें।

रेग्युलर अपडेट्स और टेक न्यूज के लिए जुडें रहें Khabar Global के साथ।

Leave a comment